रामझरोखा कैलाशधाम में गुरु पूर्णिमा एवं जन्मोत्सव 10 जुलाई को
बीकानेर। सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई को मनाया जाएगा। आश्रम से जुड़े दिशांत सोनी ने बताया कि परम पूज्य श्रीसियाराम जी गुरु महाराज जी के आशीर्वाद से एवं परम पूज्य श्रीश्री 1008 श्री रामदासजी श्री गुरु महाराज जी के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव व राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। दिशांत सोनी ने बताया कि महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज सुबह श्रीलक्ष्मीनाथजी के दर्शन से महोत्सव की शुरुआत करेंगे और सुबह 6 बजे रामझरोखा कैलाशधाम में रुद्राभिषेक किया जाएगा। 8 बजे गुरु पूजन, 9 बजे चरण-पादुका पूजन, 10 बजे भजन सत्संग व दोपहर 12 बजे के बाद महाप्रसादी व गौसेवा का आयोजन होगा। शिष्यों व भक्तों द्वारा गुरु पूजन किया जाएगा तथा शाम को सत्संग का आयोजन होगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन