रामझरोखा कैलाशधाम में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे, रुद्र महायज्ञ में सैकड़ों ने दी आहुतियां
सावन माह में भक्तों पर बरसती है महादेव की असीम कृपा : श्री सरजूदासजी महाराज
बीकानेर। सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम आश्रम में रविवार को महादेव मंडल के भक्तों ने रुद्राभिषेक एवं रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया। गुरुदेव श्री रामदासजी महाराज की कृपा से नर्बदेश्वर महादेव का अभिषेक और भव्य शृंगार किया गया तथा रुद्र महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति और जन कल्याण की मनोकामना की।

इस अवसर पर आशीर्वचन देते हुए राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने कहा कि श्रावण मास केवल एक धार्मिक महीना नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, ऊर्जा और अध्यात्म का संगम है। भोलेनाथ का विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक, व्रत, जप व तप करने से विशेष कृपा बरसती है। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने कहा कि महादेव की महिमा अपरम्पार है। ग्रह-नक्षत्रों के दुष्प्रभाव और काल से भी रक्षा करने वाला महाकाल का रूप है भगवान शिव। श्रावण माह व्रत रखने और सात्विक भोजन करने से स्वास्थ्य बना रहता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन