रामदेवरा में 33 दिवसीय नेत्रकुम्भ की सफलता पर अभिनंदन एवं आभार समारोह आयोजित, सहयोगियों का हुआ सम्मानभामाशाह नरसी कुलरिया का रहा विशिष्ट आतिथ्य
बीकानेर। राजस्थान सरकार स्वास्थ्य विभाग के विशेष सहयोग से सक्षम संस्था जयपुर द्वारा रामदेवरा मेले में 33 दिवसीय नेत्र जांच महाशिविर का आयोजन विगत 1 अगस्त 2025 से 2 सितम्बर 2025 तक किया गया था। 20 नवम्बर, गुरुवार को जयपुर के रामबाग स्थित एसएस जैन सुबोध पीजी ऑटोनॉमस कॉलेज में अभिनंदन एवं आभार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गणेश मंदिर मोती डूंगरी के महंत कैलाश शर्मा का पावन सान्निध्य तथा चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का मुख्य आतिथ्य रहा। कार्यक्रम में भामाशाह एवं उद्योगपति नरसी कुलरिया, समाजसेवी भगवतीमहेश बलदवा एवं पोकरण विधायक प्रतापपुरी महाराज का विशिष्ट आतिथ्य रहा। समारोह की अध्यक्षता सक्षम के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पुरोहित ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक निम्बारामजी मुख्य वक्ता रहे। क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामदेवरा में आयोजित 33 दिवसीय नेत्रकुम्भ 2025 के तहत एक लाख से अधिक श्रद्धालू लाभान्वित हुए।
शिविर में लोगों की आंखों की जांच व चश्मे वितरित किए गए। सक्षम संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रयासों से ही इस नेत्रकुम्भ को सफलता मिली तथा लाखों लोगों को शिविर का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि सक्षम संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वैचारिक पृष्ठभूमि से जुड़ा एक ऐसा संगठन है जिसने दिव्यांगों के कल्याण को ही अपना जीवन-ध्येय बना लिया है। शिविर में 50 ओपीडी कक्ष, चश्मा वितरण केंद्र, चिकित्सकों व स्टाफ के आवास, भोजनशाला, रिसेप्शन हॉल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहीं। कार्यक्रम में आरएसएस राजस्थान के क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री, प्रांत प्रचारक जयपुर बाबूलाल, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, सक्षम संस्था अध्यक्ष जयपुर डॉ. क्षमाशील गुप्त, भजन गायक प्रकाश माली का आतिथ्य रहा। कार्यक्रम में नेत्र महाकुम्भ 2025 की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई तथा कॉफी टेबल बुक का विमोचन हुआ। सक्षम के प्रदेश सचिव डॉ. कुलदीप मिश्रा ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
परहित करने व परपीड़ा समझने का श्रेष्ठ उदाहरण बना ‘नेत्र महाकुम्भ’ : नरसी कुलरिया
भामाशाह नरसी कुलरिया ने कहा कि लोकदेवता बाबा रामदेव की धरा पर सक्षम संस्था द्वारा आयोजित नेत्रकुम्भ द्वारा लाखों लोगों के नेत्रों की जांच और एक लाख चश्मे नि:शुल्क वितरण करना वाकई बहुत बड़ा कार्य है। परहित करने की और परपीड़ा समझने की सीख इस आयोजन से ली जा सकती है। कुलरिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य हो रहे हैं। नरसी कुलरिया ने कहा कि इस नेत्रकुम्भ में जुटे आयोजक व कार्यकर्ता सभी साधुवाद के पात्र हैं जिन्होंने बेहतरीन ढंग से इस सेवा कार्य को संचालित किया। गौरतलब है कि इस महाशिविर में प्रतिदिन लगभग 4 से 5 हजार श्रद्धालुओं की नेत्र जांच, दवा वितरण तथा तुरंत चश्मा वितरण की व्यवस्था रही। नरसी कुलरिया द्वारा इस महाशिविर हेतु 51 लाख रुपए की राशि समर्पित की गई थी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन