रामदेवरा जा रहा टेम्पो पलटा, एक की मौत
टैंपो से एक परिवार के पांच लोग बीकानेर से रामदेवरा जा रहे थे। कोलायत क्षेत्र के सांखला फाटक के पास टायर फटने से टैंपो पलट गया। जिससे एक की मौत हो गई तथा चार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक का शव कोलायत अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि बीकानेर के बांद्रा बास से एक टैंपो में पांच श्रद्धालु रविप्रकाश, तेजादेवी, पीयूष, सरिता, गजेंद्र रामदेवरा के लिए रवाना हुए थे। कोलायत क्षेत्र के सांखला फाटक के पास इनके टैंपो का टायर फट गया, जिससे टैंपो पलट गया। हादसे में रवि प्रकाश की मौत हो गई। जबकि तेजादेवी, पीयूष, सरिता, गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें पीयूष की उम्र महज पंद्रह साल है जबकि शेष बीस साल से ज्यादा उम्र के हैं। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने ही घायलों को संभाला। घायलों को प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भेजा गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उनका उपचार किया जा रहा है। रामदेवरा मेले के चलते पुलिस भी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। ऐसे में घटनास्थल पर पुलिस तुरंत पहुंच गई थी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन