वैवाहिक वर्षगांठ पर रामलला का गुलाब के पुष्पों से किया अभिषेक, रैन-बसेरे में किए सेवा कार्य
बीकानेर। धर्मनगर द्वार क्षेत्र स्थित जुगलजोड़ी ज्वैलर्स के श्रीकान्त-जयश्री मौसूण ने अपने वैवाहिक जीवन की 20वीं वर्षगांठ रैन-बसेरे में सेवा कार्यों के साथ मनाई। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा संचालित रैन-बसेरे में मौसूण दम्पति ने आरती-पूजा करके मरीज व उनके परिजनों को प्रसादी का वितरण किया।

श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि श्रीकान्त व जयश्री मौसूण ने प्रभु श्रीरामलला का गुलाब के पुष्प से शृंगार-अभिषेक किया व मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। संस्था के संजय लावट ने बताया कि प्रभु आराधना के साथ सेवा कार्य करके विशेष अवसर को मनाना हमारे संस्कारों को दर्शाता है। संस्था के भैरुलाल मौसूण ने बताया कि इस दौरान जुगलनारायण सोनी, पुष्पा देवी, कपिल-पूजा, शुभम-वर्षा, यशवर्धन, प्रियांशु, गौरव, तरुण, अर्पिता आदि ने भी सेवा कार्य किए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन