राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आतंकी हमले की धमकी
राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आतंकियों ने बड़ी धमकी दी है। बेंगलूरू के 68 से अधिक स्कूलों को सीधा ईमेल भेजते हुए कहा कि ‘काफिरों…हम तुम्हारा मंदिर बम के बारूद से उड़ा देंगेÓ। 22 जनवरी 2024 को राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इससे पहले मिली इस धमकी को लेकर देश के प्रमुख मंदिरों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्कूलों को भेजे गए ईमेल में आतंकियों ने लिखा है कि काफिरों तुम अल्लाह के दुश्मन हो इसलिए मुज्जददीन तुम्हारे भगवान और उनके मंदिर को बम विस्फोट से उड़ा देंगे।

यह मेल एक दो नहीं बल्कि 68 से अधिक स्कूलों को भेजा गया है। पहले यह मेल कुल सात स्कूलों को भेजा गया था अब यह संख्या 68 तक पहुंच गई है। बेंगलुरु में बम विस्फोट की धमकी से हड़कंप मचा हुआ है। सुबह सुबह ही 68 स्कूलों को किसी ने बम से उड़ाने की धमकी दी। इसमें से एक स्कूल कर्नाटक उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के ठीक सामने है। कर्नाटक पुलिस को इस बात की जैसे ही जानकारी मिली पूरा पुलिस प्रशासन हिल गया। पिछले साल भी इसी तरह से धमकी दी गई थी लेकिन वह फर्जी निकली थी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए