राजपासा एक्ट में दानाराम सियाग गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने राजपासा एक्ट के तहत दानाराम सियाग को गिरफ्तार करके जेल पहुंचा दिया है। राजापासा में गिरफ्तारी का इस साल में ये पहला मामला है। गिरफ्तार दानाराम सियाग का संबंध राजू ठेहट और मूसेवाला मर्डर के आरोपियों से रहा है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि दानाराम सियाग पर लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व फिरौती मांगने जैसे तेरह मामले दर्ज है। ऐसे में उस पर राजपासा एक्ट लगाया गया है। इसी के तहत गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

राजस्थान असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 2006 यानी राजपासा के तहत सियाग की गिरफ्तारी की गई है। उस पर बीकानेर के विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज है। अधिकांश मामलों की छानबीन चल रही है। लूणकरनसर में उसके खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसके अलावा कालू में हत्या का प्रयास, झुंझुनूं के कोतवाली में मारपीट, जयपुर पश्चिम में आम्र्स एक्ट, गंगाशहर में आम्र्स एक्ट, बीछवाल में आम्र्स एक्ट, हरियाणा में आर्म्स एक्ट का मामला है।
इनामी बदमाश है दानाराम
दानाराम पर बीकानेर आईजी ने पचास हजार रुपए और पुलिस एसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। अब ये पुरस्कार बीकानेर पुलिस को मिलेगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन