राजस्थान को मिलेंगे 4396.64 करोड़ रुपए
केन्द्र सरकार ने राज्यों को त्योहारी सीजन व नववर्ष पर 72,961.21 करोड़ रुपए का तोहफा दिया। इसमें से राजस्थान को 4396.64 करोड़ रुपए मिलेंगे। शुक्रवार को जारी यह राशि 10 जनवरी 2024 को राज्यों को मिलने वाली कर हिस्से की राशि व 11 दिसंबर 2023 को जारी की गई 72,961.21 करोड़ रुपए की किस्त से अलग है। केंद्र सरकार ने विभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्यों और ढांचागत विकास की बुनियादी योजनाओं को धन मुहैया कराने के लिए राज्य सरकारों को 72,961.21 करोड़ रुपए की मदद दी है। इसमें सबसे अधिक राशि उत्तरप्रदेश को दी गई है, जो 13088.51 करोड़ रुपए है।

बिहार को 7338.44 करोड़, मध्यप्रदेश को 5727.44 करोड़, पश्चिम बंगाल को 5488.88 करोड़, राजस्थान को 4396.64 करोड़, महाराष्ट्र को 4608.96 करोड़, ओडिशा को 3303.69 करोड़, तमिलनाडु को 2976.10 करोड़,कर्नाटक को 2660.88 करोड़, गुजरात को 2537.59 करोड़, छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़, झारखंड को 2412.83 करोड़, तेलंगाना को 1533.64 करोड़, केरल को 1404.50 करोड़, पंजाब को 1318.40 करोड़, रुपए जारी किए गए है। अन्य राज्यों को राज्यवार एक हजार करोड़ रुपए से कम मिले हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए