राजस्थान स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन, पहले दिन 126 खिलाडिय़ों ने जीते पदक
बीकानेर। राजस्थान स्केट एसोसिएशन द्वारा भारतीय रेलवे स्केटिंग महासंघ के तत्वावधान में राजस्थान स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2023 का आयोजन 2 नवंबर से 5 नवंबर तक वसंत कुंज रोल स्केटिंग रिंग में किया जा रहा है।

सचिव योगेंद्र खत्री ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यश्री कुमारी (अर्जुन अवार्डी, शूटिंग), विशिष्ट अतिथि मधुलिका कुमारी, अंजना खत्री, डॉ. टीके गहलोत, डॉ. सोहनसिंह सोढ़ा, राजस्थान स्टेट संगठन के सह सचिव कपिल सुराणा, स्थानीय पार्षद भंवरलाल साहू रहे। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान स्केट एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सिंह द्वारा की गई।

समारोह में 19 एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने से चूक कर चौथे स्थान पर रही भारतीय इनलाइन हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन खिलाडिय़ों कपिल पँवार, शुभम पँवार एवं विकास लखन का अभिनंदन किया गया। मुख्य राज्यश्री कुमारी ने विजेता खिलाडिय़ों को पारितोषिक वितरण करते हुए कहा कि बीकानेर राजघराने द्वारा हमेशा से खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है तथा भविष्य में भी बीकानेर राज परिवार सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। प्रतियोगिता की रोड रेस वृंदावन एंक्लेव में आयोजित की जा रही है जिसका शुभारंभ मार्केटिंग मैनेजर अरविंद द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के संचालन हेतु हर्बल प्रोडक्ट के गोपेश वैष्णव, वसंत कुंज मोहल्ला विकास समिति के नवरत्न जैन, किशनलाल गोदारा, गिरधारी चौधरी, अंकुर परिहार, जितेंद्र गुरनानी का सहयोग रहा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन