राजस्थान में BSF ने बढ़ाई सख्ती : पर्यटन स्थलों और मंदिरों पर भी नजर
बीकानेर। पहलगाम में आतंकी घटना के बाद राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने सख्ती बढ़ा दी है। राजस्थान सेक्टर पर स्थित सभी पर्यटन स्थलों पर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। राजस्थान सेक्टर के आईजी एमएल गर्ग ने कहा- बीकानेर के देशनोक करणी मंदिर सहित सभी प्रमुख स्थलों पर पुलिस और गुप्तचर एजेंसियां नजर रखे हुए है। प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर निगरानी रखी जा रही है। आईजी ने कहा- बीएसएफ हमेशा हर हालात से निपटने में सक्षम है। आईजी पश्चिमी राजस्थान से सटे बॉर्डर की चैक पोस्ट का निरीक्षण कर रहे है। इस दौरान बीकानेर में मीडिया से बात करते हुए पहलगाम की घटना से जुड़े सवाल पर कहा- घटना कहीं भी हो सकती है।
हमें सरकार और फोर्स के साथ खड़े होना है। किसी भ्रम में नहीं पडऩा है। ऐसा नहीं है कि किसी चीज का जवाब नहीं दिया जाएगा। ये दो देशों के बीच का मुद्दा है, इसे अन्य किसी नजरिए से नहीं देखना चाहिए। पिछले दो दिन में जैसलमेर और बीकानेर सेक्टर की पोस्ट का निरीक्षण किया गया है। सभी पोस्ट अलर्ट हैं। कहीं किसी तरह की समस्या नहीं है। आईजी ने पाकिस्तानी नागरिकों को निकालने के मुद्दे पर कहा- ये काम प्रशासन कर रहा है। सीमा सुरक्षा बल की पोस्ट पर जवानों से मिलने और चर्चा करने के सवाल पर गर्ग ने कहा- ये सामान्य गतिविधि है।
दिल्ली से लेकर फ्रंटियर तक जवानों से मुलाकात हो रही है। अधिकारियों के साथ मीटिंग हो रही है ताकि कोई एक्शन हो तो सभी को सूचना रहें। कहीं किसी तरह की लापरवाही ना रहें। आईजी ने कहा- क्या हुआ है, हम सभी को पता हैं। इस दौरान कई तरह की भ्रामक खबरें आती हैं। किसी तरह के बहकावे में न आए और न ही उन पर किसी तरह का कमेंट करना चाहिए। गर्ग ने इशारा किया कि सभी तरह की सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन