राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
बीकानेर। उद्योग विभाग द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम क्षेत्र में कार्यरत उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बुनकरों और हस्तशिल्पियों के लिए राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार तथा राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार हेतु भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एमएसएमई एक्ट 2006 में ई. एम. पार्ट द्वितीय एवं उद्योग आधार प्राप्त समस्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम क्षेत्र में कार्यरत उद्यमों को प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की श्रेणी में चार वर्गों में प्रत्येक में एक-एक उद्यमी को प्रतिवर्ष इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार हेतु समस्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम श्रेणी में स्थापित एवं विगत तीन वर्षों में निरन्तर कार्यरत उद्यम पात्र होंगे।
वित्तीय वर्ष 2024-25 (पुरस्कार वर्ष 2023-24) हेतु आवेदन पत्र निर्धारित प्रारुप में भरकर आवश्यक दस्तावेज के साथ जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में 20 दिसंबर सांय 6 बजे तक व्यक्तिश: अथवा ऑनलाइन प्रस्तुत किए जा सकते हंै। ऑनलाइन आवेदन करने की स्थिति में आवेदक को मूल आवेदन की हार्ड कॉपी 20 दिसंबर तक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में जमा करवानी अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन