राजस्थान, गुजरात, पंजाब और जम्मू कश्मीर में कल होगी मॉक ड्रिल
भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही सीजफ़ायर चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। पहलगाम आतंकी हमला के जवाब में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूरÓ से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। इससे बौखलाकर पाकिस्तान ने कई भारतीय शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले किए, जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया। जवाब में भारत ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकाओं पर हमले करते हुए काफी नुकसान किया। दोनों देशों के बीच अब सीजफ़ायर का पालन किया जा रहा है, लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिससे कुछ बड़ा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
चार राज्यों में होगी मॉक ड्रिल
पाकिस्तान बॉर्डर से लगे 4 राज्यों राजस्थान, गुजरात, पंजाब और जम्मू और कश्मीर में गुरुवार, 29 मई को मॉक ड्रिल होगी। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चारों राज्यों में शाम को मॉक ड्रिल होगी।
क्या फिर होने वाला है कुछ बड़ा?
अचानक से पाकिस्तान बॉर्डर से लगे चार राज्यों में मॉक ड्रिल के फैसला कुछ हद तक हैरान करने वाला भी है। इससे मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि क्या एक बार फिर कुछ बड़ा होने वाला है? क्या भारत, पाकिस्तान के खिलाफ कुछ बड़ा करने की तैयारी में है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछली बार 7 मई को मॉक ड्रिल करने का फैसला लिया गया था और उसी दिन तड़के सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूरÓ लॉन्च करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था, जिनमें 100 से ज़्यादा आतंकी मारे गए थे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए