राजस्थान बजट : क्या खास रहा बीकानेर के लिए
बीकानेर। बजट से बीकानेर को पश्चिम में नया महाविद्यालय खोलने की मांग भी अर्से से उठ रही है। दरअसल, सरकारी कॉलेज के नाम पर बीकानेर में सिर्फ डूंगर और एमएस कॉलेज हैं। ये दोनों बीकानेर पूर्व में है, जबकि पश्चिम में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय है। लड़कियों के लिए अलग कॉलेज की घोषणा की डिमांड अब पूरी हो गई है।

बड़ी उम्मीदों में कुछ पूरी हुई और अधिकांश अधूरी रह गई। पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पर करीब बीस करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि श्रीकोलायत में फल मंडी की घोषणा की गई है। बीकानेर पश्चिम में सरकारी कॉलेज की उम्मीद पूरी हो गई है। इसके अलावा मुक्ता प्रसाद नगर की चौकी को थाने में अपग्रेड कर दिया गया है।
शहरी क्षेत्र में एक सरकारी कॉलेज को लेकर भी उम्मीद पूरी हो गई है। बीकानेर के हेरिटेज को बढ़ावा देने के लिए पैकेज की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। पीबीएम अस्पताल के कायापलट को लेकर ट्रोमा सेंटर पर बीस करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की गई है। ट्रोमा सेंटर पर अब एक और बिल्डिंग तैयार हो सकती है। साथ ही कई अत्याधुनिक उपकरण भी लगेंगे। नई वेंटीलेटर मशीने भी बीकानेर के ट्रोमा सेंटर पर आएगी। बीकानेर के अलावा श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग उठ रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन