बारिश का साइड इफेक्ट : टे्रक्टर ट्रॉली पर दिखी व्यवस्था
बीकानेर। बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे बाद शुरू हुई तेज बारिश के बाद देर रात और गुरुवार सुबह तक बूंदाबादी जारी रही। अच्छी बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया लेकिन लचर व्यवस्थाओं के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिव बाड़ी इलाके में कई कॉलोनी जलमग्न हो गई और अनेक मकानों में पानी भर गया। हल्की बारिश के बाद गिन्नाणी, सुजानदेसर, वल्लभ गार्डन, फड़ बाजार आदि क्षेत्रों में परेशानी हो जाती है तो इस बार तो बारिश ज्यादा हो गई जिससे उक्त इलाकों में स्थिति विकट हो गई।
बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद बीकानेर शिवबाड़ी एरिया में सबसे ज्यादा पानी जमा हुआ है। जोड़बीड़ स्थित अनाथ आश्रम के बच्चे पानी के कारण बाहर नहीं निकल पाए और देर रात से बच्चे आश्रम की छत पर बैठे रहे। इसी तरह शिवबाड़ी आदि क्षेत्रों में घरों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली लगाई गई तथा लोगों को ट्रॉली में बैठाकर बाहर लाया गया।

शहर में बिस्सों के चौक में वर्षों से बंद पड़ी जर्जर स्कूल की एक दीवार का हिस्सा ढह जाने से दो जने घायल हो गये। जिन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। हादसे में 38 वर्षीय मुन्नी देवी व 15 वर्षीय नेहा घायल हो गई। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में तीन से चार मकान जर्जर हालत में है। जो कभी भी गिर सकते हैं। श्रीडूंगरगढ़ में आडसर बास सहित अनेक हिस्सों में पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन