मुंबई में बारिश का कहर : 8 की मौत, 59 जख्मी
मुंबई। मुंबई में सोमवार 13 मई को दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवा और आंधी से दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा। अंधेरा छा गया। इसके चलते घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग जख्मी हो गए। हृष्ठक्रस्न के मुताबिक, बिलबोर्ड गिरने से फंसे 67 लोगों का रेस्क्यू किया गया। बचाव कार्य फिलहाल जारी है।

वहीं, मौसम में आए बदलाव का मुंबई एयरपोर्ट के ऑपरेशन पर असर पड़ा। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जबकि कुछ का समय बदल गया। मेट्रो, लोकल रेल सर्विस भी प्रभावित हुई। हालांकि, दो घंटे बाद फिर से सेवाएं शुरू हो गईं। मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा, कुर्ला, धारावी, दादर,माहिम, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इनके अलावा, मुंबई के उपनगर ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्लासनगर में भी धूल भरी आंधी चली। यहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है। पालघर और ठाणे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए