बीकानेर में ‘रेल मदद पोर्टल’ के माध्यम से प्राप्त 34,127 यात्री-शिकायतों का समाधान औसत 28 मिनट में
बीकानेर। यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएँ प्रदान करने हेतु बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के दिशा-निर्देशन में रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा व शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि यात्रियों को तुरन्त राहत मिल सके। साथ ही भारतीय रेलवे पर एकीकृत ‘रेल मददÓ पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भूपेश यादव ने बताया कि रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाइल एप, वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल,सोशल मीडिया इत्यादि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकतें हैं। वर्ष 01 अप्रैल 2024 से 30 सितम्बर 2025 तक कुल 34,127 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण औसतन 28 मिनट में किया गया। उपरोक्त शिकायतों में से वाणिज्य विभाग द्वारा 3899 शिकायतों का निस्तारण औसत 16 मिनट में किया गया।
इसी प्रकार से रेलवे सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 2366 शिकायतों का निस्तारण औसत 18 मिनट में किया गया। उपरोक्त शिकायतों में से कैरिज एंड वैगन विभाग द्वारा 4250 शिकायतों का निस्तारण औसत 25 मिनट में किया गया। बीकानेर रेल मंडल को माह अक्टूबर 2025 में कुल 1972 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका निस्तारण औसत 22 मिनट में किया गया है, जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करता है। इस अक्टूबर माह में प्राप्त शिकायतों में से वाणिज्य विभाग द्वारा 519 शिकायतों का निस्तारण औसत 14 मिनट में किया गया। बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों की शिकायत निवारण हेतु वार रूम स्थापित किया गया है, जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात (24&7) अत्याधुनिक उपकरणों से यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी रखते हैं एवं उनका समाधान करते हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन