राहुल ने आइसक्रीम शॉप पर बनाई कोल्ड कॉफी
राहुल गांधी दिल्ली में एक आइसक्रीम शॉप पर गए, जहां उन्होंने कोल्ड कॉफी बनाई। केवेंटर्स ब्रांड की इस शॉप में जाने और उसके ओनर्स से चर्चा का एक वीडियो राहुल ने एक्स पर शेयर किया है। राहुल ने लिखा कि आप नई पीढ़ी और नए बाजार के लिए विरासत ब्रांड को कैसे बदल सकते हैं। ये केवेंटर्स के युवा संस्थापकों ने मुझे बताया। केवेंटर्स जैसे निष्पक्ष व्यवसायों ने पीढिय़ों से हमारी आर्थिक वृद्धि को गति दी है। इसलिए हमें उनका समर्थन करने की कोशिश करनी चाहिए। इस बीच केवेंटर्स के ओनर्स अमन और अगस्त्य ने उनसे फ्यूचर इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया- मैं केवेंटर्स को देख रहा हूं और निवेश का फैसला करने की कोशिश कर रहा हूं।
चर्चा के दौरान यूपी के सुल्तानपुर में मिले मोची रामचैत के बारे में भी बात की। राहुल ने कहा कि हमारे देश में बैंक बड़े बिजनेसमैन को तो आसानी से लोन दे देते हैं, लेकिन छोटे काम करने वालों को पैसा नहीं मिलता। राहुल गांधी जब ओनर्स से बातचीत कर रहे थे, तब शॉप के बाहर खड़ी एक बुजुर्ग महिला को उन्होंने अंदर बुलाया। उनसे हाल-चाल पूछा। इस बीच उस महिला ने राहुल को अपने घर बुलाया और कहा कि उसका घर शॉप के ऊपर है। राहुल जब उसके घर पहुंचे तो दरवाजे की चाबियां गुम हो गईं। बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि वह राजीव गांधी से तब मिलने गई थी, जब वे रेसकोर्स वाले घर में रहा करते थे। दरवाजा न खुलने पर राहुल ने महिला से कहा कि वे अगली बार उसके घर जरूर आएंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन