आपसी झगड़े में युवक पर डाला गर्म तेल
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में आपसी झगड़े में एक युवक पर बड़े-पकौड़े का गर्म खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया गया। जिससे वो गंभीर घायल हो गया। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। मोमासर बास में रहने वाले राजू कुंजड़ा ने बताया कि वो कस्बे में घूम चक्कर के पास पकौड़े बनाकर अपने परिवार का पेट पालता है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वो अपने ठेले पर बड़े-पकौड़े बना रहा था और बड़ा भाई साबिर भी ठेले पर काम कर रहा था।
उसी वक्त चार पांच युवकों ने ठेले के आगे ही पीपे लगा दिए। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस को दिए परिवाद में आरोप है कि राजू व साबिर के साथ मारपीट की गई। थाप मुक्कों व लाठी से मारपीट करने लगे, तब पास ही ठेला लगाने वालों ने बीच बचाव किया। इसी दौरान उस पर गर्म तेल भी डाल दिया, जिससे पेट व हाथ जल गए। आरोप लगाया गया है कि दस पंद्रह और युवकों को लाकर जान से मारने की धमकी दी गई। राजू ने इस मामले में एफआईआर में चार युवकों के नाम भी दिए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हो सकती है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए