पुष्करणा समाज को केन्द्रीय मंत्री के बयान पर आपत्ति, जताया विरोध
बीकानेर। पुष्करणा समाज की शिरोमणी एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रशंसा के बाद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की टिप्पणी से पुष्करणा समाज में रोष व्याप्त है। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष रूपकिशोर व्यास और राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र किराडू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा कि ‘बड़ी उम्र में बच्चों के समान हो जाते हैंÓ। इस बयान का हम विरोध करते हैं। किराड़ू ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कई नीतियों की प्रशंसा स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं। बयान पर माफी नहीं मांगने की स्थिति में अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद राजस्थान की सभी शाखाओं के माध्यम से विरोध-प्रदर्शन करेगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन