नौ अप्रेल को बीकानेर में होगा पुष्करणा महाकुम्भ
बीकानेर। राजस्थान पुष्करणा ब्राह्मण परिषद संस्था की ओर से 9 अप्रैल को एमएम ग्राउंड में पुष्करणा समाज का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित होगा। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास ने बताया कि इस महाकुंभ में प्रदेशभर से पुष्करणा समाज के लोग भागीदारी करेंगे।
अधिवेशन में शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक मुद्दों पर मंथन किया जायेगा। प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास ने बताया कि आयोजन संबंधी पोस्टर का विमोचन समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा करवाया जा रहा है। इसी क्रम में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास एवं रिटायर्ड आईएएस एसएस बिस्सा द्वारा किया गया।

इस दौरान अशोक भादाणी आदि सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। गौरतलब है कि पुष्करणा महाकुम्भ में समाज में फैल रही बेरोजगारी से युवाओं को बचाने के लिए योग, कर्मकांड व अन्य रोजागारोन्मुख प्रशिक्षण, कुरीतियां हटाने के लिए महिलाओं में जागरूकता, बच्चों में प्राथमिक स्तर से ही शिक्षा को बढ़ावा व प्रदेश की लगभग 10 पुष्करणा बहुल विधानसभाओं में उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग सम्बन्धी विमर्श भी इस दौरान होगा
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन