शुद्ध आहार-मिलावट पर वार : बेकरी उत्पादों के लिए नमूने
बीकानेर। आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वारÓ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण इकबाल खान तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहित सिंह तंवर के निर्देशानुसार मंगलवार को बेकरी उत्पादों की निर्माण इकाइयों पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कारवाई की गई। कारवाई के दौरान बेकरी उत्पादों के कुल सात नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में मिलावट आने पर एफएसएस एक्ट 2006 के तहत कार्यवाही की जाएगी।
कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा आधिकारी भानू प्रताप सिंह, सरवन कुमार वर्मा, सुरेन्द्र कुमार तथा राकेश कुमार गोदारा शामिल रहे। कार्यवाही के दौरान प्रतिस्थानो पर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन