बीकानेर में सरेआम गुंडई… देखें वीडियो
बीकानेर। बीकानेर में मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के सर्वोदय बस्ती में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन पर तलवार आज एक व्यक्ति ने तलवार तान दी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जब संभागीय आयुक्त यूआईटी व होमगार्ड दल के साथ अतिक्रमण हटाने सर्वोदय बस्ती पहुंचे तो विजय गहलोत नामक व्यक्ति ने बाड़े के एक गेट के ऊपर से तलवार लहराते हुए एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए खदेडऩे का प्रयास किया।

इस दौरान पत्थरबाजी की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार इस अतिक्रमण की शिकायत लंबे समय से मोहल्लेवासी करते आए हैं। पिछले दौरे पर बीकानेर आए प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया को भी इस संबंध में शिकायत गई थी। इस कटारिया ने नीरज को अतिक्रमण हटाकर रास्ता बनाने के निर्देश दिए थे। करीब 15-20 दिन पहले प्रशासन संबंधित मकान की दीवार पर लाल निशान लगाते हुए स्वयं ही अतिक्रमण हटा लेने की हिदायत दी थी। मगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। आज हुए इस घटनाक्रम में एक कांस्टेबल व अन्य के मामूली चोट भी लगी। नीरज के पवन ने आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन