अनूपगढ़ में शामिल करने का खाजूवालावासियों ने जताया विरोध, बंद रहे बाजार
प्रदेश के नए जिलों में अनूपगढ़ में बीकानेर के खाजूवाला और छत्तरगढ़ को शामिल करने का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को खाजूवाला की सभी दुकानें बंद रही और प्रशासन को सरकार विरोधी नारे सुनने पड़े। स्थानीय लोगों ने मिलकर विरोध के लिए एक मंच का गठन कर लिया है।
जिसमें स्थानीय व्यापारी, किसान और जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। सोमवार को 11 बजे एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए स्थानीय लोगों ने खाजूवाला को नया जिला बनाने और तब तक बीकानेर में ही शामिल रखने की मांग की है। इस दौरान खाजूवाला में अनाज मंडी बंद रही और आढ़त व्यापारियों ने काम नहीं किया।

इस दौरान खाजूवाला जिला बनाओं संघर्ष समिति के एडवोकेट भूपेंद्र सिंह, एडवोकेट पुरुषोत्तम सारस्वत, बार एशोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सलीम खान, एडवोकेट रफीक शाह, रघुवीर सिंह ताखर, शाहबुद्दीन पडि़हार आदि ने विरोध जताया। खाद्य व्यापार संघ के अध्यक्ष मोहनलाल सिहाग, कच्ची आढ़त व्यापार के अध्यक्ष रामकिशन कस्वां के नेतृत्व में अधिवक्ताओं, व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने विरोध जताया। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के सरपंचों व डायरेक्टर्स ने भी खाजूवाला तहसील व छतरगढ़ तहसील को अनूपगढ़ की जगह बीकानेर जिले में रखने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन