खेजड़ी कटाई के विरोध में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, बिशनाराम सियाग ने कहा- यह सरकार की निर्दयता
बीकानेर। बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं तो दूसरी तरह बीकानेर कलेक्ट्रेट पर हंगामा हो गया। दरअसल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भँवर कूकणा, प्रदीप शर्मा और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता खेजड़ी कटाई के विरोध में परम्परागत नारेबाजी व प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं से पुलिस ने जोर-जबरदस्ती की तथा हॉट टॉक हो गई। देखते-ही-देखते मौके पर पुलिस ने जबरन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर डण्डे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान काफी कार्यकर्ताओं के चोटें आई तथा कई कार्यकर्ताओं को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एकबारगी सब प्रदर्शनकारी इधर-उधर हो गए, लेकिन वापिस आकर प्रदर्शनकारी जैसे ही धरने पर बैठे तो जोर जबर्दस्ती से उन्हें जबरन पुलिस ने गिरफ्तार कर बीछवाल पुलिस थाने लाकर नजरबन्द कर दिया। गिरफ्तार किये गए यूथ कांग्रेस नेताओं में देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, भंवरलाल कूकणा, प्रदीप शर्मा आदि प्रमुख हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन