‘एक पेड़ पूर्वजों के नाम…’ का दिलाया संकल्प
बीकानेर। पितृ अमावस्या पर महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। केन्द्र की निर्देशिका रेशमा वर्मा ने महिलाओं को संकल्प दिलाया की प्रत्येक व्यक्ति ‘एक पेड़ हमारे पूर्वजों के नामÓ रोपित करेगा तथा उसे संरक्षित करेगा। कार्यक्रम में सखी संस्कार महिला सुरक्षा ग्रुप से संध्या द्विवेदी और सिलाई प्रशिक्षिका माया खत्री ने पर्यावरण संरक्षण संबंधित विचार व्यक्त किए। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को नि:शुल्क पौधे तथा सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। महिलाओं को स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सुरक्षा के बारे में चुप्पी तोड़ो संवाद कार्यक्रम में चंचल गहलोत, नेहा भार्गव, ममता मोदी, निशा मोदी, नजमा, पूजा मोदी एवं रितिका आदि शामिल रहीं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन