सेंट्रल जेल में भिड़े कैदी, आठ बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। बीकानेर की सेंट्रल जेल में गुरुवार को बंदी आपस में भिड़ गए, जिसके बाद बीछवाल थाने में एक बंदी ने अन्य बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। आठ बंदियों के खिलाफ दर्ज इस एफआईआर की जांच अब पुलिस कर रही है।जयपुर के रायसर थाना क्षेत्र के रहने वाला मातादीन मीणा (30) ने पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ कुछ बंदियों ने मारपीट की है। एफआईआर में लिखा है कि वह तारीख पर कोर्ट में पेशी के लिए गया था। वापस लौटते ही उस पर कुछ बंदियों ने हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई। जिससे शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट आई है।
मातादीन ने उनमें उमेश पुत्र लोकेश, रमेश पुत्र दयानंद, नीतेश पुत्र सुरेश ज्याणी, विकास पुत्र धर्मवीर, सूफियान पुत्र इमरान, शिवराज पुत्र पूरण सिंह, गोविन्द पुत्र भादर राम और गोपाल पुत्र जगदीश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन