प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा राजस्थान ने लगाई नमो प्रदर्शनी, सीएम ने किया उद्घाटन
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े के पहले दिन बुधवार को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में प्रदेश भाजपा द्वारा नमो प्रदर्शनी की शुरुआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने की। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी और भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी भी मौजूद रहे। जोशी ने बताया कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत को नई पहचान और सम्मान दिलाया है।

प्रधानमंत्री का समूचा जीवन जनसेवा और अंत्योदय को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में सेवा कार्य किए जाएंगे। इसी कड़ी में नमो प्रदर्शनी का आयोजन जवाहर कला केंद्र में किया गया है। यह प्रदर्शनी 25 सितम्बर तक प्रतिदिन 9 बजे से सायं 6 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन के विभिन्न आयामों को दर्शाया गया है। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की झलक और देश की बहुरंगी संस्कृति का साक्षात रूप देखने को मिलेगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन