उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रबंधक व पुजारी होंगे सम्मानित
बीकानेर। भगवान श्री राम की मूर्ति की अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर विशेष, सजावट, रोशनी ,रंगोली, दीपदान, धार्मिक कार्यक्रम और साफ-सफाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के विभिन्न राजकीय ,अराजकीय और प्रन्यास प्रबंधित मंदिरों को उपखंड, जिला मुख्यालय व देवस्थान सहायक आयुक्त खंड या संभाग स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा।

सभी उपखंड स्तर पर एक सर्वश्रेष्ठ मंदिर का चयन कर मंदिर के पुजारी , व्यवस्थापक या प्रन्यासी को 26 जनवरी के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बीकानेर शहर के दो श्रेष्ठ मंदिरों का चयन उपखंड अधिकारी बीकानेर द्वारा किया जाएगा । दो मंदिरों में से एक मंदिर प्रमुख लोकप्रिय मंदिरों में से होगा तथा दूसरा मंदिर सामान्य मंदिरों में से चयनित किया जाएगा। सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग के क्षेत्राधिकार में आने वाले जिले के दो मंदिरों को भी (प्रत्यक्ष प्रभार तथा आत्मनिर्भर श्रेणी में ) श्रेष्ठतम साफ-सफाई और सजावट के आधार पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन