कुछ देर में बीकानेर पहुंचेगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सोमवार दोपहर 3.25 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यहां राष्ट्रीय सांस्कृति महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद शाम 5.50 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। करीब ढाई घंटे के लिए नाल से बीकानेर के बीच दोपहर तीन बजे से ही रास्ता बंद हो जाएगा। करीब 1200 पुलिसकर्मी इस मार्ग और डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में तैनात रहेंगे।
राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
राष्ट्रपति अपने आवास से पालम हवाई अड्डे पहुंचेगी और 3.25 बजे बीकानेर के नाल एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचेगी। एयरफोर्स के विशेष विमान से बीकानेर आ रही द्रोपदी मुर्मू आम हवाई अड्?डे से नहीं बल्कि एयरफोर्स की विशेष हवाई पट्?टी पर पहुंचेगी। जहां से वो एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य द्वार से होते हुए बाहर आएंगी। नाल से सड़क मार्ग से होते हुए नेशनल हाइवे से शहर में प्रवेश करेगी। महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के आगे से होते हुए श्रीगंगानगर चौराहे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम पहुंचेगी। इस दौरान नाल से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तक रास्ता बंद रहेगा। करीब आधा-आधा घंटे के लिए रास्ता दो बार बंद होगा।करीब चार बजे राष्ट्रपति देशभर से आए कलाकारों के साथ रहेंगी। यहां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन करते हुए आम लोगों को संबोधित करेगी। शाम 5.50 बजे राष्ट्रपति विशेष विमान से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।

इस मार्ग पर जाने से बचें
अगर आपको मुरलीधर व्यास कॉलोनी के पास करमीसर तिराहे से डूडी पेट्रोल पंप, कोठारी अस्पताल, एम.एस. कॉलेज, भुट्?टा चौराहा और गंगानगर चौराहे की ओर जाना है तो दोपहर ढाई बजे से शाम छह बजे तक दूसरे रास्ते का उपयोग करना चाहिए। इन रास्तों को बार बार बंद किया जा सकता है।
ऐसे डायवर्ट रहेगा ट्रेफिक
एएसपी हरिशंकर ने बताया कि जैसलमेर से बीकानेर शहर, गंगानगर, जयपुर, जोधपुर की ओर जाने वाले वाहनों को कोडमदेसर चौराहे से गांधी प्याऊ की ओर डायवर्ट कर शोभासर सर्किल से श्रीगंगानगर-जोधपुर बाइपास की ओर जाना होगा। पूगल रोड से बीकानेर शहर की ओर जाने वाले वाहनोंको पूगल आरओबी से करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए बीकाजी सर्किल, सुपर मार्केट, श्रीगंगानगर रोड की तरफ से निकाला जाएगा। श्रीगंगानगर की ओर से आने वाले वाहनों को नया बस स्टेंड, खेतेश्वर ऑटो मोड से मार्गबदलकर पंडित दीनदयाल सर्किल, म्यूजियम सर्किल, तीर्थ स्तम्भ की ओर डायवर्ट किया गयाहै। म्यूजियम सर्किल से श्रीगंगानगर सर्किल की ओर जाने वाले वाहों को पंडित दीनदयाल सर्किल से डायवर्ट कर करणी नगर, गांधी नगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
आम जनता को यहां से एंट्री
कार्यक्रम में कोई भी आम नागरिक शामिल हो सकता है। इसके लिए किसी तरह के पास या फिर एंट्री फीस की व्यवस्था नहीं है। प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क है। आम नागरिकों को पिछले गेट से एंट्री दी जाएगी। मीडिया को भी यहीं से एंट्री मिलेगी। मुख्य द्वार से सिर्फ वीवीआईपी एंट्री होगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन