मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट : डी.सी. ने कच्चे मकानों की मांगी रिपोर्ट
बीकानेर। मानसून की बारिश और बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन सभी पुराने मकानों को ढहाने और यहां रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। बीकानेर के संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने सभी निकायों से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है। शहरों के साथ गांवों के अस्थायी और कमजोर हो चुके मकानों को गिराया जाएगा। संभागीय आयुक्त ने बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ के जिला कलक्टरों को पत्र भेजकर मानसून से पूर्व सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के जर्जर भवनों का सर्वे करवाने के लिए कहा है।
सर्वे करवा नियमानुसार कार्रवाई रिपोर्ट संभागीय आयुक्त कार्यालय को भिजवानी होगी। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान अत्यधिक वर्षा से जर्जर भवन, इमारत आदि के गिरने से जन हानि की आशंका रहती है। इसके मद्देनजर यह कारवाई प्राथमिकता से करवानी होगी। बिपरजॉय तूफान के दौरान अग्रवाल क्वाटर्स में एक मकान गिरने के बाद जिला प्रशासन ने इस काम को पहले ही शुरू कर दिया।

सभी कमजोर और कच्चे मकान मालिकों को नोटिस देकर खाली करने के आदेश दिए गए हैं। बीकानेर शहर में कई कच्चे और पक्के मकान गिरने की स्थिति में है। जिन्हें स्वयं मकान मालिक को तोडऩा होगा। अगर मकान मालिक नहीं तोड़ेंगे तो नगर निगम ये काम करेगा। मकान तोडऩे पर आने वाला खर्च मकान मालिक से वसूला जाएगा। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति अपने आसपास के कच्चे मकानों के बारे में प्रशासन को लिखित में सूचना भी दे सकता है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन