गड्ढे, पानी की कमी, झुके खंभे भी मानवाधिकारों का उल्लंघन
झुंझुनूं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने झुंझुनूं के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा- ये जिला अब आयोग की निगरानी में रहेगा। भविष्य में किसी भी मानवाधिकार उल्लंघन की शिकायत आने पर इसे अधिकारियों की लापरवाही माना जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गोयल ने कहा- सड़क पर गड्ढे, पानी की अनुपलब्धता, झुकते बिजली के खंभे और इनसे होने वाली दुर्घटनाएं भी मानवाधिकार उल्लंघन के दायरे में आती हैं। यह मत समझना कि झुंझुनूं में कुछ होगा और हमें खबर नहीं मिलेगी। गोयल 2 दिवसीय झुंझुनूं दौरे पर थे। उन्होंने यहां अस्पताल, जेल, बिजली पानी और परिषद के कामों को देखा। इसके बाद बुधवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग ली।
इस मीटिंग में कलेक्टर अरुण गर्ग, कार्यवाहक एसपी देवेंद्र राजावत, आयुक्त दिलीप पूनिया, स्ष्ठरू हवाई सिंह यादव, ष्टरू॥ह्र छोटेलाल गुर्जर समेत सभी क्चरुह्र अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आज इस बैठक के बाद झुंझुनूं से कोई शिकायत आती है तो ये माना जाता है कि मैं आया और आपको समझा नहीं पाया। अगर मैं आपको समझाने में सक्षम रहा लेकिन फिर भी मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ तो वो चीज हम लोग एक्सेप्ट नहीं कर सकते हैं। विशेष मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने जिले में पानी की गुणवत्ता और बिजली आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की सैंपलिंग नियमित रूप से हो, इसकी थर्ड पार्टी से जांच करवाई जाए। हर सप्ताह इसकी रिपोर्ट कलेक्टर समीक्षा बैठक में ली जाए। बिजली विभाग को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया कि स्कूल, कॉलेज और मोहल्लों में लगे ट्रांसफॉर्मर तय मानकों के अनुसार ऊंचाई पर हों।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए