48 घंटों में राहत की संभावना
बीकानेर। नौतपा के अंतिम दिनों में पारा एक-दो डिग्री कम हो रहा है वहीं आगामी 48 घंटों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की भी संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने व दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं 40-50 किमी व हल्की- मध्यम बारिश होने की संभावना है।
शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री से. गिरावट होने तथा अधिकांश भागों में 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड होने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले दो-तीन दिन हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में 4-5 जून को पुन: अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड होने तथा कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। बीकानेर की बात करें तो लगभग दो-तीन डिग्री पारा कम होने से आज गर्मी से कुछ राहत मिली।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन