खेत में मिले अफीमें के पौधे, किसान गिरफ्तार
चितलवाना. पुलिस ने एक सप्ताह में दूसरी बार खेत में सामान्य फसलों के साथ चोरी-छिपे अफीम की खेती करते हुए एक किसान को पकड़ा है। पिछली बार सायला में अफीम के 310 पौधे डोडे सहित पकड़े गए वहीं इस बार चितलवाना में भी 310 अफीम के पौधे मिले हैं। ताज्जुब की बात यह है अफीम की यह खेती थाने से महज चार किलोमीटर दूर ही हो रही थी। इस मामले में थानाधिकारी पदमाराम को कई बार कॉल किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसिव नहीं किया।

थाने से भी समुचित जानकरी नहीं दी गई। जानकारी के अनुसार कस्बे के पुलिस थाना क्षेत्र के सियाकों की ढाणी चितलवाना में एक खेत में अवैध रूप से खेती करते हुए किसान को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने देर रात कार्यवाही करते हुए 310 अफीम के अवैध पौधे जब्त किए। पुलिस ने आरोपी लाडुराम पुत्र भाखराराम विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया। खेत में अफीम के पौधे कपड़ा लगाकर ढके हुए थे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए