पूनिया व गोदारा ने बनाए लड्डू… देखें वीडियो
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार सुमित गोदारा ने आज बीकानेर में लड्डू बनाकर भरोसा जताया कि भारी बहुमत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक लगाएगी। जिला मीडिया प्रभारी मनीष सोनी ने बताया कि सतीश पूनिया, सुमित गोदारा के साथ आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई के कारखाने में लड्डू बनाए। मंगलवार को देश में मोदी सरकार और बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल जीत का चौका लगाने वाले हैं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि शेयर बाजार ने सोमवार को एग्जिट पोल को हरी झंडी दे दी और पूर्ण बहुमत से ऐतिहासिक विजय के साथ एक बार फिर मोदी सरकार को देश ने अपना नेता चुन लिया है।

केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के नारे के साथ हम निकले थे वो पूर्ण हुआ, 2019 में हम फिर 300+ के नारे के साथ निकले वो आंकड़ा पार हुआ अब 400 पार के नारे पर जनता का भरोसा है और जनता ने आशीर्वाद दे दिया है। इस अवसर पर श्याम चौधरी, जितेंद्र राजवी, विजय उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, गोपाल अग्रवाल, निशांत गौड़, महेंद्र ढाका, सीटू रावत, दिलीप सिंह, सीताराम अग्रवाल, सांगीलाल गहलोत उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन