मतदान केन्द्रों वाली स्कूलों में 24 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित
25 नवंबर को सभी स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश
बीकानेर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के मध्य नजर जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने जिले के ऐसे विद्यालय जहां मतदान केंद्र स्थापित है, उन विद्यालयों में 24 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि मतदान दिवस 25 नवम्बर (शनिवार) को जिले के समस्त कार्मिकों के लिये सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसी क्रम में मतदान दिवस 25 नवम्बर को समस्त विद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश तथा जहां पर मतदान केन्द्र स्थापित है, उन विद्यालयों में 24 नवम्बर (शुक्रवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन