पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत
बिहार की राजधानी पटना में वर्तमान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में जमकर बवाल हुआ है। प्रदर्शन के दौरान पटना पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज में जहनाबाद से ताल्लुक रखने वाले एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है। जिस नेता की जान गई उनका नाम विजय सिंह बताया जा रहा है वो जहानाबाद के जिला महासचिव थे।
बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ नई शिक्षक भर्ती नियमावली के विरोध में और सरकार बदलने के समय किये गए 10 लाख रोजगार देने के वादे पर बीजेपी ने पटना में विधानसभा मार्च निकाला। इसमें राज्यभर से हजारों की संख्या में नेता और कार्यकत्र्ता जुटे। बता दें कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पटना के डाक बंगला चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच खूब झड़प हुई।

कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, वाटर कैनन छोड़े और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस पर भी ईंट-पत्थर बरसाए गए। लाठीचार्ज के बाद अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। फिर उन्हें हिरासत में लेकर बस में भरकर जगह को खाली कराया गया। लाठीचार्ज के दौरान सांसद जनार्दन सिग्रीवाल के सिर में चोट आई है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन