कार सवार युवकों के पास मिली लाखों रुपए की नगदी, पुलिस ने की जब्त
रतनगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सरदारशहर की ओर से एक कार को लधासर बस स्टैण्ड के नजदीक रोककर पुलिस ने तलाशी ली। कार में तीन जने सवार थे। पुलिस के मुताबिक उनके कब्जे से तीन लाख 10 हजार रुपए नगदी बरामद की। सरदारशहर की तरफ से आई इस कार में सिरसा निवासी सुखजेंद्र सिंह (40), महावीर (57), बलराज (20) की तलाशी ली। सुखजेंद्र सिंह ने अपनी कमर पर कपड़े का बेल्ट बनाकर उसमें रुपयों की गड्डी बांध रखी थी। जिनमें तीन लाख 10 हजार रुपए मिले। पूछने पर कार में सवार तीनों लोगों ने संतोषजनक जबाब नहीं दिया। पुलिस ने उक्त रुपए जब्त कर लिए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए