पुलिस कांस्टेबल ने चौकी में की सुसाइड
बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने करणी नगर स्थित चौकी में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल आसुदास की पोस्टिंग तो मुक्ता प्रसाद थाने में थी लेकिन पिछले लंबे अर्से से वो करणी नगर चौकी में तैनात था। शुक्रवार सुबह वो चौकी पर था, लेकिन बाद में वहां बाथरूम में फांसी लगा ली। उसे देखते ही अन्य पुलिसकर्मियों ने नीचे उतारा और पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। आसुदान वर्ष 2008 में पुलिस में भर्ती हुआ था।

हाल ही में मुक्ता प्रसाद कॉलोनी थाना बना तो उसकी पोस्टिंग वहां कर दी गई। उसका डेपुटेशन करणी नगर स्थित चौकी में कर दिया गया। जहां वो अकेला ही रहता था। पुलिस को मौके से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पता लगाया जा रहा है कि उसने सुसाइड क्यों कर ली? घटना के बारे में पुलिस के आला अधिकारियों को भी बताया गया। आसुदास रामावत नोखा के काकड़ा गांव का रहने वाला था और पुलिस में भर्ती के बाद से बीकानेर ही रहता था। कांस्टेबल का शव पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन