नशे पर नकेल : बीछवाल पुलिस व एसओजी की बड़ी कार्यवाही, लाखों रुपए की अफीम के साथ दो गिरफ्तार
बीकानेर। नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने आईजी ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के नेतृत्व में धरपकड़ तेज कर दी है। जिलेभर में पुलिस ने नशीले पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। जिसमें स्मैक, एमडी, डोडा के साथ संदिग्ध गाडियां भी जब्त की गई है। गुरुवार को एसओजी और बीछवाल पुलिस ने जैसलमेर बाईपास के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की अफीम के साथ दो को गिरफ्तार किया है। टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर श्रवण विश्नोई व रावलाराम को करीब दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है व पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर दोनों युवक माल लेकर कहां जा रहे थे। बीछवाल थानाप्रभारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गयी है। आरोपियों से पुछताछ जारी है। एसओजी और बीछवाल थाने के उप निरीक्षक चन्द्रभान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन