गोवा में पीएम मोदी ने 77 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का किया अनावरण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची 77 फीट की कांस्य मूर्ति का अनावरण किया। यह मूर्ति श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्थम मठ में स्थापित की गई है, जहां इस समय मठ परंपरा के 550 साल पूरे होने पर खास आयोजन चल रहे हैं। पीएम मोदी ने जिस प्रतिमा का अनावरण किया, उसे मशहूर मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है। यही कलाकार गुजरात में बनी ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटीÓ के लिए भी जाने जाते हैं। यह राम प्रतिमा दुनिया में सबसे ऊंची बताई जा रही है। मठ परंपरा के 550 साल पूरे होने के अवसर पर 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हर दिन 7000 से 10 हजार श्रद्धालुओं के मठ में आने की उम्मीद है। दक्षिण गोवा के कनाकोना स्थित पर्तगल गांव में इस मठ का वर्तमान परिसर करीब 370 साल पहले बनाया गया था। पीएम ने कहा कि आज जब विश्व ने एक लाख लोगों को गीता के श्लोक एक साथ पढ़ते देखा, तो भारत की आध्यात्मिक शक्ति दुनिया के सामने आई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए