पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी
खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी है। इसके लिए उसने एक वीडियो जारी किया है। उसने पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है कि वह 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में बिना किसी भी सुरक्षा के आकर दिखाएं। इसके साथ ही पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस प्रमुख गौरव यादव को भी जान से मारने की धमकी दी है।

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा है कि वह 26 जनवरी को पीएम मोदी को मारकर आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेगा। एजेंसियों की माने तो इस समय खालिस्तानी संगठन गैंगेस्टरों को अपनी तरफ मिलाने के फिराक में है। गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य पुलिस बल ने गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके कारण इस पूर कारटेल में ही दहशत फैल गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए