बीकानेर में पीएम मोदी ने की घोषणाएं… देखें वीडियो
बीकानेर के नौरंगदेसर में पीएम मोदी ने जनसभा में आज 24 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी गई। मोदी ने कहा कि राजस्थान अपार सामर्थ्य और संभावनाओं का केंद्र है। राजस्थान में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए हम यहां कनेक्टिविटी के इनफ्रास्ट्रक्चर को हाइटेक बना रहे हैं।

तेज रफ्तार एक्सप्रेसवे और रेलवे से पूरे राजस्थान में पर्यटन से जुड़े अवसरों का भी विस्तार होगा। इसका सबसे बड़ा लाभ यहां के युवाओं को होगा, राजस्थान के बेटे-बेटियों को होगा। वीरों की इस धरती राजस्थान को मेरा कोटि-कोटि नमन! ये धरती बार-बार, जो विकास से समर्पित लोग हैं, उनकी प्रतीक्षा भी करती है और बुलावा भी भेजती है।

देश विकास की नई-नई सौगात, इस वीर धरा को उसके चरणों में समर्पित करने के लिए निरंतर प्रयास करता है। आज जिस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण हुआ है, ये कॉरिडोर राजस्थान को हरियाणा, पंजाब, गुजरात और जम्मू-कश्मीर से जोड़ेगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन