पीएम मोदी ने किया 85 हजार करोड़ से अधिक राशि की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम को देशभर में 760 स्थानों पर लाइव प्रदर्शित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 9 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भी किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि बीकानेर रेलवे स्टेशन का 471 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बीकानेर में रेल विकास में महाराजा गंगा सिंह की दूरदर्शिता को याद किया और कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे का अभूतपूर्व विकास हुआ है। आज रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बीकानेर का रेलवे स्टेशन की ऐतिहासिक विरासत है। इसकी विरासत को संभाले रखने के साथ इसका विकास करवाया जाएगा।

मंत्री मेघवाल ने बीकानेर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ‘एक स्टेशन एक उत्पाद आउटलेटÓ का लोकार्पण किया। मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर मंडल के दो गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, एक गुड्स शेड तथा बीकानेर स्टेशन सहित 25 स्टेशनों पर वन इंडिया वन प्रोडक्ट स्टॉल का लोकार्पण किया। मंडल क्षेत्र में 14 स्थानों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश जेवलिया, चम्पालाल गेदर, गुमान सिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह चारण, सम्पत पारीक, किसनलाल इणखिया, अनंतवीर जैन व कमल आचार्य आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन