पीएम मोदी ने 508 स्टेशनों के पुनर्विकाय कार्यों का किया वर्चुअल शिलान्यास
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 508 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल शिलान्यास किया। बीकानेर मंडल के चयनित 21 स्टेशनों में से 10 स्टेशनों लालगढ़, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सिरसा, हिसार, भिवानी, सादुलपुर, चूरू और रतनगढ़ में शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बीकानेर के लालगढ़ स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, अनूपगढ़ विधायक संतोष, डीआरएम डॉ आशीष कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेशचंद जेवलिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अमित जैन तथा मंडल के अधिकारी, कर्मचारी, कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान रेलवे द्वारा अमृत भारत स्टेशन शीर्षक पर आयोजित चित्रकला, निबंध आदि प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र, छात्राओं को उपस्थित अथितियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अमित जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन