पिकअप व रोड़वेज बस की टक्कर, एक की मौत 11 घायल
बीकानेर। लूणकरणसर नेशनल हाईवे 62 इंडेन गैस गोदाम के पास पिकअप व बस की भिड़ंत हो गई जिसमें पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टाइगर फोर्स अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ को कालू मारवाल ने फोन पर सूचना दी की बस और पिकअप की भयंकर भिंड़त हो गई है महिपाल सिंह राठौड़ ने लुणकनसर पुलिस को सूचना दी व टीम सहित मौके पर पहुंचे सुरजाराम कुम्हार टाइगर फोर्स सदस्य शंकर गौड़ ने घायलों को लुणकरनसर अस्पताल पहुंचाया।
लूणकरणसर थाना अधिकारी गणेश कुमार बिश्नोई, एएसआई सुरेश कुमार, सुभाष सहारण, हेड कांस्टेबल, चालक हजारी सिंह व टाइगर फोर्स टीम के सदस्य महिपाल सिंह, राकेश मूंड, राजू कायल, ओम बिश्नोई आसपास के दुकानदारों ने टाइगर फोर्स की एंबुलेंस में लगे कटर से पिकअप चालक को आधे घंटे के प्रयास के बाद पिकअप की बॉडी को काटकर शव को बाहर निकाला। बस में सवार 11 जने घायल हो गए जिसमें छ: महिला तीन पुरुष दो बच्चे घायल हुए जिसमें एक महिला को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है बाकी सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। शव को लूणकरणसर मोर्चरी में रख दिया है मृतक पिकअप चालक विशाल पुत्र जगदीश बोहरा सुजानगढ़ निवासी हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन