पुलिस की गिरफ्त में जेब कतरे
बीकानेर। राह चलते लोगों के जेेब से चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर पुलिस ने की है। पुलिस ने 25 सितम्बर को प्रार्थी द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में की है। प्रार्थी ने बताया कि वह 18 सितम्बर को सूरसागर के पास था। वहां पर दो बाइक सवार आए और रास्ता पुछा। जब प्रार्थी ने रास्ता बता दिया तो बाइक सवार युवकों ने कहां कि बैठ जाओ हम छोड़ देंगे।
प्रार्थी जब महिला मंडल स्कूल के पास उतरा और जब जेब संभाली तो प्रार्थी की जेब से 7 हजार रूपए व आधार कार्ड गायब है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आज संजय सिंह बावरी और अर्जुन बावरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपियों से अन्य ऐसी ही चोरियों के बारे में पुछताछ जारी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन