पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
बीकानेर। दो दिनों से पेट्रोल पम्प संचालकों की हड़ताल जारी है। सुबह दस बजे से शाम 6 बजे तक पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा रहा है। शाम को 6 बजे बाद पेट्रोल भरवाने के लिए कतारें लग जाती है। अब शुक्रवार को पेट्रोल पम्प संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। पेट्रोल पंप संचालक से मिली जानकारी के अनुसार सरकार से चार दौर की वार्ता विफल रही है। गुरुवार रात को भी एक और वार्ता होने की संभावना है। फिलहाल शुक्रवार सुबह से पेट्रोल-डीजल विक्रय नहीं किया जाएगा, पम्प बंद रहने की सूचना है। पेट्रोल पम्प संचालकों का कहना है कि देश के अन्य राज्यों की तुलना में राजस्थान में वेट ज्यादा होने के कारण कीमत में दस से बारह रुपए तक का अंतर है। इससे राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल-डीजल दोनों कम बिकते हैं। वाहन चालक पड़ौसी राज्यों में जाकर डीजल व पेट्रोल की खरीद करते हैं। बीकानेर में करीब दो सौ पच्चीस पेट्रोल पंप है। जहां पेट्रोल और डीजल की तीस करोड़ रुपए की बिक्री होती है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन