पेंशनर्स हो जाएं सावधान…फोन कॉल पर बैंक विवरण और ओटीपी हर्गिज सांझा ना करे
बीकानेर। कोषालय द्वारा किसी भी पेंशनर्स से बैंक विवरण अथवा ओटीपी संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना नहीं मांगी जा रही है। किसी पेंशनर्स के पास इस संबंध में फोन कॉल आने पर किसी प्रकार की सूचना नहीं दी जाए। कोषाधिकारी धीरज जोशी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पेंशनर्स के पास कोषालय के नाम से कॉल आ रहे हैं। जिनमें पेंशनर्स से बैंक से संबंधित विवरण और ओटीपी मांगी जा रही है तथा यह सूचना नहीं देने पर पेंशन बंद करने की जानकारी दी जा रही है। इसके मध्यनजर उन्होंने पेंशनर्स का आह्वान किया है कि कोई भी पेंशनर दूरभाष पर बैंक का विवरण अथवा ओटीपी सांझा नहीं करें। ऐसा करने पर वे धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन