मूंगफली के दाने अटकने से तीन मोरों की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
बीकानेर। खाजूवाला में तीन मोर की मूंगफली के दाने के कारण मौत हो गई। ये मोर मृत अवस्था में मिले थे, जिन्हें वन विभाग के हवाले किया गया तो पोस्टमॉर्टम में स्पष्ट हुआ कि मूंगफली के दाने के कारण तीनों मोर ने दम तोड़ा है। खाजूवाला रेंज के दंतौर में ये हादसा हुआ है। जहां राष्ट्रीय पक्षी मृत अवस्था में मिले। क्षेत्रीय वन अधिकारी भैरवेंद्र सिंह ने बताया- वन विभाग को बीएसएफ की रचनी पोस्ट से सूचना मिली थी कि दंतौर रेंज अधीन केएलडी नहर की 94 आरडी के पटड़े पर चक 20 केएलडी में कुछ मोर मृत अवस्था में पड़े हैं।
कुछ मोर घायल हैं जिन्हें उपचार की सख्त आवश्यकता है। इस पर रेंजर और साइट इंचार्ज वनरक्षक ओम प्रकाश गोदारा, वनरक्षक राम सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल मोर को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर स्थित वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया। खाजूवाला के पशु चिकित्सा अधिकारी ने पोस्टमॉर्टम के बाद बताया कि इन मोरों की मृत्यु मूंगफली का दाना गले में फंसने से हुई है। 3 घायल मोरों का प्राथमिक उपचार करवा कर बीकानेर स्थित वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर छोड़ा गया। मृत मोरों का राजकीय सम्मान के साथ सहायक वन संरक्षक रविंद्र सिंह जोधा एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान गांव के कई पक्षी प्रेमी भी उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन