पीबीएम अधीक्षक व ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप, अब करेंगे अनशन
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल सफाई कामगार अधिकार संरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष चोरुलाल चांवरिया के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष चांवरिया ने बताया कि समिति द्वारा 13 सूत्री मांग पत्र विगत 17 नवम्बर को दिया गया था जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। समस्याओं के समाधान व मांगों को पूरा नहीं होने की स्थिति में अब शुक्रवार से क्रमिक अनशन भूख हड़ताल की जाएगी। संयोजक राकेश पंडित ने बताया कि सफाई कामगारों के हकों को दबाने का काय किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान पीबीएम प्रशासन के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए खुलेआम कमीशनखोरी की भी बात कही गई। प्रथम दिन क्रमिक अनशन पर सहसंयोजक राकेश पंडित बैठेंगे। प्रदर्शन में रमेश देव चांवरिया दिलिप तेजी राजु देवी ललिता कंडारा राधा देवी चांवरिया बाबुलाल चांवरिया पंडित रोहित रवीन्द्र वाल्मीकि चन्द्र प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन